Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सांसद-विधायक की उपस्थिति में हुआ टाटीझरिया मामले का समझौता

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सांसद-विधायक की उपस्थिति में हुआ टाटीझरिया मामले का समझौता
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, टाटीझरिया (हजारीबाग)। टाटीझरिया थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव की घटी घटना की जानकारी कोडरमा लोकसभा के सांसद अनुपूर्णा देवी, बरकट्ठा विधानसभा विधायक अमित कुमार यादव और हजारीबाग पुलिस कप्तान अरविंद कुमार सिंह को सूचना टाटीझरिया प्रखंड के खैरा पंचायत की मुखिया कुमारी माधुरी टाटीझरिया प्रखंड प्रमुख सह जिला प्रमुख संघ अध्यक्ष संतोष मंडल, उपप्रमुख रवि वर्णवाल, 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष शिबू प्रसाद सोनी, पसस विनय कुमार, सांसद प्रतिनिधि महेश अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि उपेंद्र पांडेय समाज सेवी प्रबिल प्रसाद ने दिया। मामले को गंभीरता से सांसद, विधायक, हजारीबाग एसपी ने संज्ञान में लेकर लगभग वर्षीय 25 मृतक मुकेश यादव पिता रामचंद्र यादव के पत्नी खुशबू कुमारी से ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों के समक्ष मामले को सुलझाया।

जानें कैसे हुआ समझौता

जनप्रतिनिधियों में टाटीझरिया प्रखंड प्रमुख संतोष मंडल, उप प्रमुख रवि वर्णवाल,जीप सदस्य रामप्रसाद उर्फ कंपनी, खैरा पंचायत की मुखिया कुमारी माधुरी, 20 सूत्री अध्यक्ष शिबू प्रसाद सोनी, विधायक प्रतिनिधि उपेंद्र पांडेय, सांसद प्रतिनिधि महेश अग्रवाल, समाज सेवी प्रबील प्रसाद की मौजूदगी में मृतक मुकेश की पत्नी खुशबू कुमारी को जीवन यापन के लिए बीडीओ खुशबू रश्मि मिंज सीओ नीलम टुड्डू  टाटीझरिया थाना प्रभारी सुजीत कुमार के उपस्थिति में  झरपो स्वास्थ्य केंद्र में सफाई कर्मी के पद पर नियुक्ति और नकद कुछ सहानुभूति राशि और ग्रामीणों की मांग पर बीडीओ सह सीओ ने आश्वाशन दिया कि आपदा प्रबंधन की ओर 4 लाख रुपये दिलवाने का प्रयास करूंगा। 

मृतक की पत्नी खुशबू कुमारी, देवर मनोज यादव ससुर रामचंद्र यादव ने सुलह समझौता के लिए अपनी सहमति जतायी। तब कही मामले को सुलझाया कर शव को पुलिस प्रशासन ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग अस्पताल भेज दिया गया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 80,805