Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कोडरमा : ताइक्वांडो चैंपियनशिप में बच्चों ने दिखायी प्रतिभा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोडरमा : ताइक्वांडो चैंपियनशिप में बच्चों ने दिखायी प्रतिभा
विज्ञापन

ताइक्वांडो चैंपियनशिप का हुआ समापन, बच्चों ने दिखाये अपने जौहर

टीम एबीएन, कोडरमा। आठवीं कोडरमा जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप प्रतियोगिता को लेकर बच्चों में काफी उत्साह देखा गया। कार्यक्रम रामेश्वर वैली स्कूल झुमरी तिलैया के प्रांगण में हुआ। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि डीएवी के प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि सीएच स्कूल के प्राचार्य मनोज कुमार व द आरवीएस के डायरेक्टर प्रवीण  मोदी, योग गुरु सुषमा सुमन, प्रदीप सुमन, डॉक्टर राजीव कांत पांडेय उपस्थित थे। 

ताइक्वांडो एसोसिएशन के कोडरमा जिलाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में चार वर्ग सीनियर, जूनियर, कैडेट एवं सब-जूनियर के लगभग ढाई सौ खिलाड़ियों ने अपना बेहतर प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता का आयोजन  खीरयोगी (फाइट) एवं पुमसे दो भागों में किया गया, जिसमें द रामेश्वर रैली स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल डिवाइन ताइक्वांडो अकैडमी राजेंद्र क्लब मॉडर्न पब्लिक स्कूल आरपी मोदी इंटरनेशनल स्कूल डे बोर्डिंग कोडरमा थर्मल पावर एवं चंदवारा के अलावे कई स्कूल एवं क्लब के खिलाड़ी शामिल हुए। 

वहीं प्रतियोगिता के दौरान कृष्ण कुमार सिंह ने अपने संबोधन में खिलाड़ियों के मेडल पहनाते हुए बधाई दी और कहा कि हर बच्चों को मार्शल आर्ट जरूर सीखना चाहिए और मार्शल आर्ट्स के क्षेत्र में कोडरमा में अशोक कुमार, अध्यक्ष कोडरमा जिला ताइक्वांडो संघ के नेतृत्व में ताइक्वांडो में काफी जमीनी स्तर पर मेहनत किया जा रहा है, जिसका नतीजा है कि यहां के खिलाड़ी लगातार अपना बेहतर प्रदर्शन करते हुए राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक भी ला रहे हैं।

वहीं प्रवीण कुमार, डायरेक्टर ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए आने वाले राज्य स्तरीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर करने की बात कही औरअग्रिम बधाई दी। प्रतियोगिता में खीरयोगी (फाइट) में द रामेश्वर वैली स्कूल को 2 स्वर्ण, 11 रजत एवं 3 कांस्य डिवाइन पब्लिक स्कूल को 16 स्वर्ण, 12 रजत,  चार कांस्य,मॉडर्न पब्लिक स्कूल 7 स्वर्ण, 7 रजत एवं 11 कांस्य डीएवी पब्लिक स्कूल 6 स्वर्ण, 3 रजत एवं 8 कांस्य पदक लाकर मिला। 

वहीं पुमसे में उपविजेता मॉडर्न पब्लिक स्कूल एवं विजेता ताइक्वांडो अकैडमी, कोडरमा थर्मल पावर प्लांट,  बांझेडीह को प्राप्त हुआ। मंच का संचालन रिंकी राज के ने किया। इस प्रतियोगिता को सफल इलेक्ट्रॉनिक, सिस्टम डु स्पोर्ट्स, के माध्यम से करवाया गया था। 

साथ ही साथ झारखंड ताइक्वांडो एसोसिएशन के चीफ रेफरी अमर बावरी के नेतृत्व में करीब दस राष्ट्रीय रेफरी की टीम दिलीप कुमार, जमुना पासवान, आकाश स्वर्णकार ज्योति कुमारी, नीतू कुमारी,  रोशन गुप्ता, निरंजन कुमार, नयन भट्टाचार्य, ओम प्रकाश चौहान, विक्रम बावरी एवं राहुल बावरी आदि निर्णायक की भूमिका में बाहर से आये थे।

वहीं कोडरमा जिला ताइक्वांडो संघ की ओर से इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में सचिव आकाश चंद्रा, उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार, सह-सचिव प्रवीण कुमार, कोषाध्यक्ष प्रवीण जोशी, रिंकी राज के अलावे रामेश्वर वैली स्कूल की प्राचार्य रश्मि बरनवाल ने अपने विद्यालय के कई शिक्षक व शिक्षिकाओं के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभायी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 90,354