Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कीया कंपनी की ब्लैक कार से आये थे नौ हमलावर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कीया कंपनी की ब्लैक कार से आये थे नौ हमलावर
विज्ञापन

रातू में पत्रकार पर हमले का मामला

  • रातू में पत्रकार परिवार पर हमला, दुकान में तोड़फोड़
  • पत्नी और बच्चों को आयी चोटें, नौ आरोपियों पर प्राथमिकी

एबीएन न्यूज नेटवर्क, रातू। थाना क्षेत्र के हुरहुरी में रहने वाले एक दैनिक अखबार के प्रतिनिधि शेख मुजिबुल के परिजनों पर इटकी और मांडर के गोर से कीया कंपनी की ब्लैक कार (जेएच 01 एफए 1337) पर सवार और हरवे हथियार से लैश होकर आये 9 लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया और दुकान के शीशे तोड़ डाले। उनके पुत्र मोनाजिर हसन के गले से सोने की चेन भी लूट ली। 

मारपीट में उनकी पत्नी अजिदा बेगम का बायां पैर फ्रैक्चर हो गया। वहीं, बेटी शबाना परवीन, रोजी परवीन, पुत्र तनवीर और मोनाजिर हसन के शरीर में अंदरूनी चोटें आई है। कार में जेएमएम का झंडा लगा है। मामले को लेकर मोनाजिर हसन के बयान पर रातू थाने में कार चालक समेत 9 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। कार को जब्त कर लिया गया है। 

जानें क्या है मामला

घर के एक कमरे में रोजी श्रृंगार स्टोर नामक दुकान चलता है। यहां बिस्कुट, कोल्ड्रिंक, मिनरल वाटर आदि की भी बिक्री की जाती है। 27 जुलाई की दोपहर दुकान में रोजी थी। पड़ोसी स्व ललकु खान का पुत्र वहां आया और गल्ले से रुपये चोरी कर भागने लगा। रोजी के चिल्लाने पर मोनाजिर दौड़ कर आया और बच्चे को पकड़ लिया। 

उसकी मां को बुलाकर घटना की जानकारी दी गयी। बच्चे को डांट फटकार वह अपने साथ ले गयी और मायका वालों को गलत सूचना दी कि चोरी के आरोप में बच्चे के साथ मारपीट की गयी है। इससे बौखलाकर आये लोगों ने पत्रकार परिवार पर हमला कर दिया। 

रातू के पत्रकार शेख मुजीबुल के घर में असामाजिक तत्वो ने हमला कर तोड़ फोड़ करते हुए परिवार जनों के साथ मारपीट किया। घटना के वक्त पत्रकार अखबार के दफ़्तर में मीटिंग में व्यस्त थे। ऐसे आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी और पत्रकार के परिजनों को सुरक्षा को लेकर उग्र आंदोलन किया जायेगा। क्लब के साथियों से भी समर्थन की उम्मीद है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 49,072