Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सीएम हेमन्त ने पौधे लगाकर की पौधरोपण की अपील

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सीएम हेमन्त ने पौधे लगाकर की पौधरोपण की अपील
विज्ञापन

सीएम हेमंत ने विधानसभा परिसर में किया पौधारोपण

कहा- झारखंड में पहले वृक्षारोपण की नहीं थी जरूरत

टीम एबीएन, रांची। झारखंड हाईकोर्ट के सामने विधानसभा परिसर में 75वें वन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सीएम हेमंत सोरेन, विधानसभा स्पीकर रविंद्र नाथ महतो समेत अन्य विधायक शामिल हुए। 

इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने विधानसभा परिसर में पौधारोपण किया। मौके पर सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि 75 साल पहले जो पेड़ लगा, आज वह किस स्थिति में होगा। राज्य में पहले वृक्षारोपण की जरूरत नहीं थी। सभी जगह पेड़ों से घिरे थे। 

पूरा प्रदेश हरा-भरा था, लेकिन मौजूदा वर्ष में विकास के पैमाने को खींचने के लिए कई सारे प्राकृतिक व्यवस्था का प्रावधान आया है। देश दुनिया को खनिज उपलब्ध कराने के लिए करार किये गये हैं। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि इन सब से प्रकृति व्यवस्था में हस्तक्षेप हुआ है और आज उसी की भरपाई का दिन है। 

सीएम ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षित रहना नितांत आवश्यक है, हम सबका कर्तव्य है। वहीं, इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो, मंत्री रामेश्वर उरांव, इरफान अंसारी  एवं  मिथिलेश कुमार ठाकुर सहित कई विधायक गण मौजूद थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 79,152