- दिल्ली में ईलाजरत जेबीकेएसएस नेता देवेन्द्र नाथ महतो का शीघ्र स्वास्थ्य हेतु पहाड़ी, दिवड़ी और रजरप्पा मंदिर में विशेष पूजा अर्चना
टीम एबीएन, रांची। दिल्ली में ईलाजरत झारखण्डी भाषा खतियान संघर्ष समिति के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष सह छात्र आंदोलनकारी देवेन्द्र नाथ महतो का शीघ्र स्वास्थ्य कामना हेतु पहाड़ी मन्दिर रांची, दिवड़ी मंदिर तमाड़ और छिनामस्तिका राजरप्पा मन्दिर रामगढ़ में विशेष पूजा अर्चना किया गया।
सहायक पुलिस कर्मियों का समायोजन हेतु 19 जुलाई 2024 को सीएम आवास घेराव के दौरान बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज से गंभीर रूप से घायल देवेन्द्र नाथ महतो का छह दिनों तक रिम्स में प्रशासनिक निगरानी में इलाज से राहत नहीं मिलने पर अनुभवी चिकित्सकों के परामर्शानुसार बेहतर ईलाज के लिए दिल्ली के गुरु गोविन्द सिंह हॉस्पिटल में तीसरे दिन ईलाज जारी हैं। मेडिकल रिपोर्ट से पेट और छाती में अंदरूनी जख्मी का पुष्टि के बाद सुई दवाई में फेरबदल किया गया है, जिससे देवेंद्र नाथ महतो को हल्का राहत महसूस हो रहा है।