Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

किसी हाल में एचईसी बंद नहीं होगा : इंडिया गठबंधन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
किसी हाल में एचईसी बंद नहीं होगा : इंडिया गठबंधन
विज्ञापन

प्रभात तारा मैदान में मुख्यमंत्री ने एचईसी को लेकर जो बयान दिया वह स्वागत योग्य : इंडिया  

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन के लोग एचईसी को बचाने के लिए सड़क से सदन तक करेंगे संघर्ष  

टीम एबीएन, रांची। इंडिया गठबंधन के घटक दलों ने मुस्ताक आलम जिला अध्यक्ष झामुमो की अध्यक्षता एचईसी के मुद्दे को लेकर बैठक आयोजन किया गया। इस बैठक का संचालन इंडिया गठबंधन के संयोजक सह सीपीआई के कार्यालय सचिव अजय सिंह ने किया। इस बैठक का उद्देश्य एचईसी के मुद्दों को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रभात तारा मैदान में दिये गये बयान पर अपनी सहमति जतानी थी। 

बैठक में एक सूत्री एजेंडा एचईसी को बचाने एवं एचईसी के जीर्णोधार पर विस्तृत रूप से चर्चा हुई। परिचर्चा में सभी पार्टियों के साथी नेताओं ने मुख्यमंत्री ने एचईसी पर की गयी घोषणा कि अगर केंद्र सरकार एचईसी को चलाने में सक्षम नहीं है तो राज्य सरकार को सौंप दे, इसका स्वागत सभी घटक दलों के लोगों ने किया और केंद्र सरकार से मांग की है कि झारखंड सरकार को सभी प्रक्रिया पूरी कर एचईसी को सौंप दें। राज्य सरकार एचईसी को सुचारू रूप से चलाने का काम करेंगे। 

एचईसी कर्मियों को भाजपा के सांसद, विधायक एवं केंद्रीय मंत्री बरगलाना बंद करें। कर्मचारियों को बकाया वेतन भुगतान करें। साथ ही सप्लाई कर्मियों की पुन: उनकी सेवा बहाल करें यदि यह सब मांगे जल्द से जल्द पूरी नहीं की जाती है तो इंडिया गठबंधन के दल सड़क से लेकर सदन तक चरणबद्ध आंदोलन करेगी। इस आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने के लिए रूपरेखा तैयार किया जायेगा और इस आंदोलन को जन आंदोलन बनाया जायेगा। 

इंडिया गठबंधन का एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जल्द मिलकर उनके एचईसी को राज्य सरकार अधिग्रहण के वक्तव्य पर उनका धन्यवाद देंगे, साथ ही आग्रह करेंगे कि जल्द राज्य सरकार एचईसी को अपने अधीन लेकर संचालित करें। 

इस बैठक में झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम, आजाद कलाम, जितेंद्र गुप्ता, अजीत नायक, कांग्रेस से सुनील सहाय, अजय नाथ सहदेव, योगेंद्र सिंह बैनी, चंदन बैठा, शाहिद अहमद, आरजेडी से जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र महतो, राजेश यादव, टीएमसी से दयानंद सिंह, फीलमन टोप्पो, सीपीआईएम से प्रफुल लिंडा, अमल आजाद, आम आदमी पार्टी से संतोष रजक, झारखंड आंदोलनकारी पुष्कर महतो सरोजिनी कश्यप, सीपीआई से अजय सिंह, इम्तियाज अहमद, आरती देवी, किरण कुमारी, सिमरन मिंज आदि लोग शामिल हुए।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 51,548