Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

देवेंद्रनाथ महतो का इलाज दिल्ली में जारी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
देवेंद्रनाथ महतो का इलाज दिल्ली में जारी
विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधक द्वारा दिन में केवल दो बार ही मिलने की इजाजत

एबीएन न्यूज नेटवर्क, दिल्ली। झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो की तबीयत अब तक सुधार नहीं आ पाया है। रिम्स रांची से इलाज के बाद उन्हें दिल्ली शिफ्ट कर दिया गया है। गुरु गोविंद सिंह अस्पताल दिल्ली में फिलहाल अनुभवी चिकित्सकों की निगरानी में इलाज हो रही है।  

राज्य के सहायक पुलिसकर्मियों के आंदोलन को सशरीर समर्थन देने के दौरान पुलिस प्रशासन ने उन पर बर्बरता पूर्वक लाठी-चार्ज किया था। जिससे वह अभी स्वस्थ नहीं हो सके हैं। 

दिल्ली में इलाज करने वाले चिकित्सकों के अनुसार से देवेंद्र नाथ महतो को अंदरूनी चोट लगी है। जिसे मेडिकल जांच रिपोर्ट के अनुसार से बेहतर किया जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन दिन में केवल दो बार ही उन्हें परिजनों से मिलने दे रहा है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 52,793