Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

25 जुलाई तक नक्सलियों का झारखंड-बिहार बंद

25 जुलाई तक नक्सलियों का झारखंड-बिहार बंद
विज्ञापन
  • नक्सलियों ने 25 जुलाई को झारखंड-बिहार बंद का किया ऐलान, नक्सल प्रभावित इलाके में बैनर लगा सरकार को दी चेतावनी 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई चल रही है। पुलिस और सुरक्षाबलों के द्वारा नक्सलियों के खिलाफ लगातार आपरेशन चलाया जा रहा है। अब पुलिस द्वारा नक्सली नेता कॉमरेड जया हेंब्रम समेत तीन नक्सलियों की गिरफ्तारी कर ली गयी है। वहीं अब गिरफ्तारी के विरोध में नक्सलियों ने 25 जुलाई को झारखंड-बिहार बंद की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही 28 जुलाई से 3 अगस्त तक शहीद सप्ताह मनाने की घोषणा भी की है। 

जानकारी के अनुसार, भाकपा माओवादी नक्सलियों ने सोमवार देर रात सरायकेला थाना के ओटार पंचायत के महाली साई और चौक समेत आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न जगहों पर नक्सलियों ने बैनर और पोस्टर लगाकर 25 जुलाई को झारखंड-बिहार बंद की घोषणा की है।  इसके अलावा  नक्सली बुकलेट भी छोड़कर गये हैं। नक्सलियों के बैनर व पोस्टर लगाये जाने के बाद आसपास के क्षेत्रों में तनाव का माहौल पैदा हो गया है। नक्सलियों के बैनर पोस्टर लगाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बैनर, पोस्टर और बुकलेट को जब्त कर लिया है। 

धनबाद में कैंसर का इलाज करवा रही महिला नक्सली जया सहित तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जिस कारण नक्सली रोष में हैं। भाकपा माओवादियों के बिहार झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी के प्रवक्ता आजाद ने प्रेस रिलीज जारी कर गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए झारखंड पुलिस पर आरोप लगाये हैं कि जया को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। बता दें कि नक्सली हर साल 28 जुलाई से 3 अगस्त तक शहीदी सप्ताह मनाते हैं। इस दौरान वे पुलिस की गोलियों से अपने मारे गये साथियों को याद करते हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 24,003