Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

मां छिन्नमस्तिका का दर्शन कर लौट रहे तीन दर्शनार्थियों की मौत, कई अन्य गंभीर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
मां छिन्नमस्तिका का दर्शन कर लौट रहे तीन दर्शनार्थियों की मौत, कई अन्य गंभीर
विज्ञापन
  • हजारीबाग में भीषण सड़क हादसा, 3 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, 15 घायल

एबीएन न्यूज नेटवर्क, हज़ारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले में श्रद्धालुओं को ले जा रहे वाहन (वैन) के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गयी, जबकि 15 अन्य घायल हो गये। बरही उपमंडल के पुलिस अधिकारी सुरजीत कुमार ने शनिवार को यह जानकारी दी। 

अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना कार्सो गांव के पास उस समय हुई जब श्रद्धालु रजरप्पा स्थित छिन्नमस्तिका मंदिर के दर्शन के बाद बिहार के नवादा लौट रहे थे। मृतकों की पहचान देवानंद उर्फ देवचंद चौहान (50) और सौरव चौहान (30) के रूप में हुई है, दोनों एक ही परिवार के थे। तीसरे मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। 

सभी घायलों को हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह दुर्घटना तब हुई जब चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराकर पलट गया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 80,134