Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

मंत्रियों के उद्घाटन के साथ ही देवघर श्रावणी मेले की औपचारिक शुरुआत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
मंत्रियों के उद्घाटन के साथ ही देवघर श्रावणी मेले की औपचारिक शुरुआत
विज्ञापन
  • देवघर में राजकीय श्रावणी मेला की शुरुआत
  • मंत्री मिथिलेश ठाकुर और दीपिका पांडेय ने किया उद्घाटन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, देवघर। झारखंड के देवघर श्रावणी मेला की औपचारिक शुरुआत हो गयी।  देवघर के दुम्मा गेट पर रविवार को राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर और कृषि मंत्री दीपिका पांडेय ने फीता काटकर श्रावणी मेला की शुरुआत की।

मेले का उद्घाटन करने के बाद मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि बाबा धाम में जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं के लिए पेयजल की व्यवस्था के साथ-साथ उनके ठहरने और आराम की भी व्यापक व्यवस्था जिला प्रशासन की ओर से की गयी है। उन्होंने कहा कि पिछले साल करीब 55 लाख श्रद्धालु जलाभिषेक करने आये थे लेकिन इस बार की तैयारियों के अनुसार ऐसा लग रहा है कि इस साल करीब 75 लाख श्रद्धालु जलाभिषेक करने आयेंगे

मंत्री दीपिका सिंह पांडेय ने कहा कि वे जिला प्रशासन से अनुरोध और निर्देश देती हैं कि लाखों की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को बाबा धाम में किसी तरह की परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान रखें। क्योंकि जिला प्रशासन जिस तरह से श्रद्धालुओं के साथ व्यवहार करेगा, वैसी ही छवि पूरे झारखंड की बनेगी। सावन में झारखंड ही नहीं बल्कि बिहार, पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों से भी लोग जलाभिषेक करने आते हैं।

इसलिए जरूरी है कि जिला प्रशासन के लोग श्रद्धालुओं के साथ अच्छा व्यवहार करें ताकि पूरे देश में झारखंड की छवि अच्छी बन सके। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान जिले के उपायुक्त विशाल सागर के साथ-साथ देवघर एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग, पर्यटन सचिव मनोज कुमार, डीडीसी नवीन कुमार, सिविल सर्जन रंजन सिन्हा विधायक नारायण दास समेत जिले के कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 80,132