Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

तीन दिवसीय उमंग सावन एग्जिबिशन का समापन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
तीन दिवसीय उमंग सावन एग्जिबिशन का समापन
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। तीन दिवसीय उमंग सावन एग्जिबिशन का समापन शनिवार माहेश्वरी भवन में हुआ। इस तीन दिवसीय मेले में सभी स्टॉल वालों की खूब बिक्री हुई ग्राहकों को यहां के सब कलेक्शन बहुत पसंद आये। आने वाले त्योहार, राखी तीज, सिंजारा के लिए सभी ने खूब खरीदारी की। 

चाहे वह हैंड मेड राखी हो या कॉटन बेडशीट सेट, प्योर साउथ सिल्क, मोडाल सिल्क, ट्रेंडी गाउन, सूट फैंसी साड़ी या फिर लजीज व्यंजन आने वाले सभी को सब कुछ बहुत पसंद आया, जिसे यहां के स्टाल वाले भी बहुत खुश हुए। 

उमंग टीम की सुमन चितलांगिया, संगीता चितलांगिया, रेनू फलोर, शशि डागा ने बताया इन तीन दिन हर तीसरे घंटे लकी ड्रा एवं आखरी दिन  10,000/- की खरीद में गिफ्ट दिया गया जिससे उद्यमी एवं ग्राहक खुश हुए।

एग्जीबिशन के समापन में सभी स्टाल धारक को  गिफ्ट दिया गया। वह अभी से ही उमंग के अगले मेले के लिए इंतजार में है। उमंग एग्जिबिशन को सफल बनाने में निधि बियानी, रश्मि मालपानी विनीता चितलांगिया, शारदा लड्डा एवं भवन सदस्य का साथ रहा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 80,011