Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पत्नी कल्पना संग सीएम हेमन्त ने की बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पत्नी कल्पना संग सीएम हेमन्त ने की बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना
विज्ञापन

सीएम हेमंत सोरेन ने कल्पना सोरेन के साथ की बाबा बैद्यनाथ की पूजा

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया जलाभिषेक

एबीएन न्यूज नेटवर्क, देवघर। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को अपनी धर्मपत्नी व गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ देवघर पहुंचे। उन्होंने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में बाबा भोलेनाथ के दरबार में शीश नवाकर आशीर्वाद लिया। 

वैदिक मंत्रोचार और हर-हर महादेव के जयकारे के बीच बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राज्य के सर्वांगीण विकास, अमन-चैन एवं सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर देवघर के उपायुक्त विशाल सागर ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह प्रदान किया। सावन से पहले श्रावणी मेले की तैयारी की समीक्षा को लेकर शनिवार को सीएम हेमंत सोरेन देवघर पहुंचे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का देवघर एयरपोर्ट पर आगमन हुआ।

मौके पर उपस्थित संथाल परगना कमिश्नर लालचंद डाडेल, संथाल परगना डीआईजी संजीव कुमार, उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी विशाल सागर, पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडुंग के द्वारा पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया।

इसके बाद एयरपोर्ट परिसर में मुख्यमंत्री को गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी देवघर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आदि उपस्थित थे। देवघर सर्किट हाउस में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन का देवघर की महिलाओं ने जोरदार स्वागत किया।

महिलाओं ने झारखंड सरकार द्वारा महिलाओं के लिए लागू की गयी योजना के लिए आभार प्रकट किया। सीएम हेमंत सोरेन व कल्पना सोरेन सबसे पहले देवघर के बाबा मंदिर गये और पूजा-अर्चना की। इसके बाद पार्वती मंदिर गये और इसके बाद वे बगला मंदिर गये। वहां दोनों ने विधिवत पूजा-अर्चना की।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 80,018