Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

21-50 वर्ष की महिलाओं को मिलेगी आर्थिक मदद : हेमंत सोरेन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
21-50 वर्ष की महिलाओं को मिलेगी आर्थिक मदद : हेमंत सोरेन
विज्ञापन

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन बोले, 21 से 50 वर्ष तक की महिलाओं को मिलेगी आर्थिक मदद

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य की महिलाओं को सशक्त करने को लेकर जल्द ही एक नयी कल्याणकारी योजना शुरू की जायेगी। इसके तहत 21 से 50 वर्ष तक की महिलाओं को सरकार आर्थिक मदद करेगी। उन्होंने कहा कि विधि-व्यवस्था बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। 

उन्होंने नियुक्ति प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी करने को कहा। वे मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में बुधवार को सीनियर अफसरों के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कई नयी कल्याणकारी योजनाएं शुरू करने जा रही है। इसमें 21 से 50 वर्ष तक की महिलाओं को आर्थिक सहायता देने की एक महत्वपूर्ण योजना शामिल है। 

उन्होंने कहा कि इस योजना को शुरू करने तथा लाभुकों के चयन की सभी प्रक्रियाएं अविलंब पूरी करें, ताकि इस राज्य की महिलाओं को सशक्त करने की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ सकें। 

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए मिशन मोड में काम करें। इन कल्याणकारी योजनाओं का परिणाम दिखना चाहिए। हमारी सरकार की योजनाएं यहां की जनता को आगे बढ़ाने के साथ राज्य के विकास को गति देने के लिए हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 51,729