झारखंड की राजधानी रांची में 200 पौधौं का रोपण सह वितरण कार्यक्रम का आयोजन
टीम एबीएन, रांची। श्री सर्वेश्वरी समूह- शाखा रांची ने रविवार को (औघड़ भगवान राम आश्रम, अघोर पथ, लेक रोड पश्चिम, रांची) ने सर्वेश्वरी पौधरोपण अभियान : वर्ष - 2024 का शुभारंभ ग्राम - बोकरंदा, प्रखंड - लापुंग, जिला - रांची में किया गया। सर्वेश्वरी वृक्षारोपण अभियान: वर्ष 2024 के पहले चरण में आम, अमरूद, मोहगनी, सागवान, अर्जुन, सीसम इत्यादि के 200 पौधों का रोपण एवं वितरण किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत आरती-पूजन के साथ किया गया। तत्पश्चात भैया ब्रजेश्वर नाथ शाह एवं प्रियंकर नाथ शाह के बागान में 30 पौधों का रोपण श्री सर्वेश्वरी समूह के सदस्यों ने किया। उसके उपरांत बोकरंदा ग्राम के ग्रामीण बंधुओं के बीच एक लघु गोष्ठी की, जिसमें श्री सर्वेश्वरी समूह का संक्षिप्त परिचय देते हुए समूह के जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में भी ग्रामीण बंधुओं को अवगत कराया।
साथ ही वृक्षों के कमी से हो रहे दुष्परिणामों के बारे में अवगत करते हुए वृक्षों के बचाव के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। गोष्ठी के बाद ग्रामीण बंधुओं के बीच पौधों का वितरण किया गया। ज्ञात हो कि श्री सर्वेश्वरी समूह एक विश्व स्तरीय सामाजिक एवं धार्मिक संस्था है जो अनेक जनकल्याण के कार्यक्रम लगातार करती रहती है। सर्वेश्वरी वृक्षारोपण अभियान उन्ही जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में से एक है जिसे पूरे वर्षा ऋतु में चलाया जायेगा।
श्री सर्वेश्वरी समूह का नाम गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड एवं लिम्का बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से लोगों को वृक्ष लगाने एवं वृक्षों को बचाने के प्रति भी जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में बोकरंदा पंचायत की मुखिया सरोज मुंडा, वार्ड सदस्य अशोक नाथ शाह, प्रियंकर नाथ शाह, आमोद नाथ शाह शामिल हुए एवं सराहनीय सहयोग प्रदान किया।
श्री सर्वेश्वरी समूह- शाखा रांची के हेमंत नाथ शाहदेव, नवीन कुमार, नवल किशोर सिंह, सुनील सिंह, हर्षवर्धन नाथ शाहदेव, प्रमोद नाथ शाहदेव, पवन कुमार, संजीव सिंह, उपेन्द्र नाथ शाहदेव, गिरेन्द्र नाथ शाहदेव, गंगाधर नाथ शाहदेव, रोहित सिंह, रविन्द्र साहू, सौरभ चौधरी, मोहन सिंह, मनंद सिंह, सुमनदत्त सिंह, द्वेद नाथ शाहदेव, विजेन्द्र नाथ शाहदेव, उदित सिंह, राजेन्द्र कुमार, गजेंद्र साहु, अभिनव कुमार के साथ शाखा के लगभग 30 सदस्यगण शामिल हुए।