टीम एबीएन, रांची। रांची समाजसेवी संस्थानों में से एक नाम है श्री माहेश्वरी सभा, जो हमेशा समाज सेवा के लिए तत्पर रहते हैं चाहे वह अन्न सेवा हो या नर सेवा हर जरूरतमंद के लिए अग्रसर श्री माहेश्वरी सभा की और से आज एक नये ऊंचे पायदान की ओर आगे बढ़ते हुए मुफ्त फिजियोथैरेपी सेंटरकी शुरुआत की गयी।
फिजियोथैरेपी कैंप हर रविवार दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास श्री माहेश्वरी सभा द्वारा संचालित एक्यूप्रेशर सेन्टर में आरोग्यं फिजियोथेरेपी & न्योरो रिहैबिलिटेशन सेंटर के डॉ शिखा, डॉ आदर्श, डॉ सूरज की टीम करेगी।
उद्घाटन सभा अध्यक्ष किसन कुमार साबू एवं डॉशिखा ने किया। साथ में सचिव नरेन्द्र लाखोटिया, एक्यूप्रेशर सेन्टर के संयोजक गौतम राठी, प्रकाश साबू, सरोज राठी, अंकिता राठी और गणमान्य की उपस्थिति में 11 से अधिक लोगों ने आज पहले दिन इस सेवा का लाभ उठाया। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी अशोक साबू और रश्मि मालपानी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।