Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 30
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

सरायकेला : हाट बाजार में वज्रपात से तीन की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
सरायकेला : हाट बाजार में वज्रपात से तीन की मौत
विज्ञापन

बारिश से बचने के लिए तिरपाल के नीचे खड़े लोगों पर गिरा ठनका, 3 लोगों की मौत... 4 गंभीर रूप से घायल

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के सरायकेला जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब हाट बाजार में ठनका गिरने से 3 लोगों की मौत हो गयी। जबकि 5 लोग घायल हो गये हैं। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। मामला जिले के चांडिल अनुमंडल स्थित भादुडीह गांव का है। बताया जा रहा है कि यहां शाम के समय हाट बाजार में बूंदा-बांदी से बचने के लिए लोग साप्ताहिक हाट बाजार में लगे तिरपाल में छुपे थे। 

इस दौरान अचानक ठनका गिरा और इसकी चपेट में 8 लोग आ गये, जिसमें से 3 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 5 लोग बुरी तरह से घायल हैं। सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन