टीम एबीएन, रांची। लायंस क्लब आफ रांची ग्लोबल के सदस्यों ने आज जमशेदपुर जाकर डिस्ट्रिक्ट गर्वनर लायन एफजेएफ सीमा वाजपेयी से मिलकर उन्हें 35वें सालगिरह की बधाई दी। प्रेसिडेंट अमित शर्मा के नेतृत्व में लायंस ग्लोबल के पदाधिकारियों ने उन्हें डिस्ट्रिक्ट गर्वनर बनने की भी बधाई देते हुए उनके स्वर्णिम कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
लायंस ग्लोबल के चार्टर प्रेसिडेंट शैलेष अग्रवाल ने डिस्ट्रिक्ट गर्वनर के समनव्य से क्लब की गतिविधियों को बढ चढकर संचालित करने और ग्लोबल द्वारा निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति और अपने प्रोजेक्ट पर काम करने के मिल जुलकर काम करने के लिए आश्वस्त किया। उक्त जानकारी लायंस क्लब आॅफ रांची ग्लोबल के प्रेसिडेंट अमित शर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।