Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

अबकी बार गठबंधन सरकार की विदाई तय : बाबूलाल मरांडी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
अबकी बार गठबंधन सरकार की विदाई तय : बाबूलाल मरांडी
विज्ञापन

मुख्यमंत्री हेमंत के बदले लिबास और ओढ़े हुए किरदार को जनता समझ चुकी है : बाबूलाल मरांडी 

टीम एबीएन, रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर निशाना साधा है। मरांडी ने कहा कि जो सरकार आदिवासी हितैषी होने का दावा करती है, उसी सरकार में आदिवासियों का जाति प्रमाण पत्र नहीं बन रहा है। 

मरांडी ने कहा कि छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं में आवेदन तक नहीं कर पा रहे हैं। लगातार शिकायत करने और ज्ञापन देने के बावजूद उनकी समस्याओं का कोई समाधान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चोरों को संरक्षण देने वाली गठबंधन सरकार की विदाई अबकी बार तय है। 

पूरे प्रदेश में चोरों का आतंक फैला हुआ है, प्रदेश का ऐसा एक भी कोना नहीं बचा है जहां राज्य सरकार के संरक्षण में झपट्टा मार गैंग काम न कर रही हो। मरांडी ने कहा कि प्रदेश के किसी भी जिले का आंकड़ा निकाल कर देखा जा सकता है कि कैसे ऐसी गैंग को संरक्षण देकर झामुमो और कांग्रेस की सरकार जनता में भय को बढ़ावा दे रही है। 

मरांडी ने आगे कहा, साढ़े चार साल की नाकामी को छुपाने की कोशिश में लगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी, अब आपके बदले लिबास और ओढ़े हुए किरदार को जनता समझ चुकी है। इंतजार कीजिए, जनता अपने ऊपर हुए हर एक जुर्म का हिसाब आपसे लेगी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 79,722