Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सरकार में बैठक लोगों को सिर्फ अपने स्वार्थ, अपनी कुर्सी, अपनी तिजोरी भरने की चिंता : बाबूलाल मरांडी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सरकार में बैठक लोगों को सिर्फ अपने स्वार्थ, अपनी कुर्सी, अपनी तिजोरी भरने की चिंता : बाबूलाल मरांडी
विज्ञापन
  • सरकार में शामिल लोग अपनी कुर्सी-तिजोरी भरने की कर रहे चिंता, रिम्स में गंदगी को लेकर मरांडी का राज्य सरकार पर निशाना

टीम एबीएन, रांची। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने रिम्स में फैली गंदगी को लेकर कहा कि झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल परिसर की ये दूषित नालियां गंभीर बीमारियों को निमंत्रण दे रही हैं। 

मरांडी ने कहा कि मानसून से पहले सभी सरकारी अस्पतालों की विशेष साफ-सफाई करानी चाहिए थी, लेकिन सरकार में बैठा हर जिम्मेदार व्यक्ति सिर्फ अपने स्वार्थ, अपनी कुर्सी, अपनी तिजोरी भरने की चिंता कर रहा है। मरीजों को बस भगवान भरोसे ही छोड़ दिया गया है। 

मरांडी ने कहा कि स्थिति इतनी बदतर है कि अस्पतालों की सिर्फ नालियां ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य विभाग का पूरा सिस्टम ही बजबजा गया है। मरांडी ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से अपील करते हुए कहा कि रिम्स की जल्द साफ-सफाई करायें। उन्होंने कहा कि बन्ना गुप्ता जी अतिशीघ्र राज्य के सभी अस्पतालों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर मरीजों को इस नरकीय वातावरण से मुक्ति दिलायें।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 43,357