Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रही राज्य की भ्रष्ट-निकम्मी सरकार : बाबूलाल मरांडी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रही राज्य की भ्रष्ट-निकम्मी सरकार : बाबूलाल मरांडी
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं के परिश्रम से बनी तीसरी बार मोदी सरकार : बाबूलाल मरांडी

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज धनबाद में कार्यकर्ता सम्मान एवं विधानसभा स्तरीय विजय संकल्प सभा को संबोधित किया। श्री मरांडी ने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। 

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही जमीनी स्तर पर पार्टी की विचारधारा के लिए जूझता है, संघर्ष कार्य है। जनता से संवाद करता है, रोज-रोज होने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाता है। कहा कि ऐसे कार्यकर्ता ही पार्टी की पूंजी है। इनका मान सम्मान बढ़ाना नेतृत्व का कर्तव्य है। 

श्री मरांडी ने कहा कि आज तीसरी बार मोदी सरकार यह महान और ऐतिहासिक उपलब्धि कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का ही परिणाम है। कहा कि अब कार्यकर्ताओं का एक ही लक्ष्य है। राज्य की भ्रष्ट, निकम्मी ठगबंधन सरकार से मुक्ति दिलाना। 

उन्होंने कहा कि यह धोखेबाज सरकार है जिसने युवाओं को रोजगार और बेरोजगारी भत्ता का वादा कर वोट तो प्राप्त किया लेकिन सत्ता में आते ही भुला दिया। सदन में मुख्यमंत्री ने 5 लाख नौकरी देने, बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही लेकिन नौकरी देने के नाम पर नौकरियों की बोली लगायी गयी। प्रश्न पत्र लाखों में बेचे गये। जेपीएससी जेएसएससी की सभी परीक्षाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गयी। आज युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,526