Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हजारीबाग : दो लाख से ज्यादा की छिनतई से सनसनी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हजारीबाग : दो लाख से ज्यादा की छिनतई से सनसनी
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, हजारीबाग। शहर के लोहसिंघना थाना क्षेत्र के शिवपुरी गली नंबर दो में इमामबाड़ा के पास स्नैचिंग की घटना घटी। दो अज्ञात अपराधियों ने बाइक सवार से पैसों से बैग की छिनतई कर ली। 

बैग में 2 लाख 23 हजार रुपये थे। कटकमसांडी थाना क्षेत्र के लुपुंग निवासी मुकेश साव ने इंद्रपुरी चौक स्थित आईडीबीआई बैंक से 2 लाख 23 हजार रुपये की निकासी की। वह पैसे की निकासी कर बाइक से वापस घर जा रहा था। इसी दौरान यह घटना घटी। पुलिस अपराधियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,744