Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कोडरमा : नहाने के क्रम में तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोडरमा : नहाने के क्रम में तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत
विज्ञापन

टीम एबीएन, कोडरमा। चंदवारा थाना क्षेत्र के थाम में एक तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार देर शाम तीनों बच्चे नहाने के लिए तालाब में गए थे, जहां गहरे पानी में डूब जाने से उनकी मृत्यु हो गई। इस बात की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों के अलावा आसपास के काफी संख्या में लोग तालाब के पास जमा हो गए और कड़ी मशक्कत के बाद दो बच्चों के सबको बरामद किया जा सका। 

मृतकों की पहचान शहनवाज उम्र 12 वर्ष, पिता सुभान अंसारी,  सोहेल अंसारी उम्र 19 वर्ष, पिता इस्लाम अंसारी चंदवारा निवासी के रूप में हुई है। इन दोनों बच्चों के शव बरामद किया गया है। जबकि एक अन्य का शव समाचार लिखे जाने तक बरामद नहीं हो सका था। 

इधर, मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार सोहेल अंसारी शादी में अपने नाना के घर जयपुर से आया हुआ था। तीनों बच्चे घूमने की बात कह कर घर से निकले थे और तालाब में नहाने लगे, तभी तीरों गहरे पानी में डूब गये, जिससे उनकी मौत हो गयी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,445