Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड से बिहार जा रही कार को कोडरमा में ट्रेलर ने मारी टक्कर, दो गंभीर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड से बिहार जा रही कार को कोडरमा में ट्रेलर ने मारी टक्कर, दो गंभीर
विज्ञापन

टीम एबीएन, कोडरमा। कोडरमा घाटी में कार और टेलर के बीच जोरदार टक्कर हुई है। इसमें 2 लोग घायल हो गये हैं। दुर्घटनाग्रस्त कार के परखच्चे उड़ गये हैं। दुर्घटना सोमवार की सुबह हुई। दुर्घटनाग्रस्त स्कार्पियो में सवार 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। 

घायलों की पहचान समस्तीपुर (बिहार) निवासी 55 वर्षीय खुर्शीद आलम और 35 वर्षीय शिवलाल कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, स्कॉर्पियो बीआर 33 एम 4421 पर सवार होकर रांची से कोडरमा होते हुए 7 लोग समस्तीपुर जा रहे थे। 

इसी दौरान कोडरमा घाटी में विपरीत दिशा से आ रहे एक टेलर ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। इससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। कार में सवार 2 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। बाकी 5 लोगों को मामूली चोटें आयी हैं। हादसे के बाद पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,114