Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सीएम हेमंत सोरेन ने खींचा भगवान जगन्नाथ का रथ

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सीएम हेमंत सोरेन ने खींचा भगवान जगन्नाथ का रथ
विज्ञापन
  • रांची में भव्य रथ यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

टीम एबीएन, रांची। रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार (7 जुलाई) को पत्नी कल्पना सोरेन और अपने एक बेटे के साथ रथ यात्रा में भाग लिया। रस्साबंधन के बाद उन्होंने रथ भी खींचा। इसके पहले 3 बजे से ही श्री विष्णुसहस्रनामर्चना शुरू हो गयी। इसमें पुरुष और महिला दोनों ने भाग लिया।

रथ यात्रा में रांची के सांसद संजय सेठ, झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन, उनका एक बेटा, कांग्रेस नेता सुबोध कांत सहाय, हटिया के विधायक नवीन जायसवाल भी रथ यात्रा में शामिल हुए। 

5:11 बजे रथ से सीढ़ी को हटा दिया गया। इसके बाद रस्साबंधन हुआ और मुख्यमंत्री ने थोड़ी देर के लिए रथ खींचा।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 4:30 बजे जगन्नाथपुर पहुंच गये। 5:10 मिनट पर पूजा-अर्चना खत्म हुई। इसके बाद रथ में रस्साबंधन हुआ और मुख्यमंत्री ने भगवान जगन्नाथ के रथ को खींचा। 

हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर इसकी जानकारी दी। एक वीडियो ट्वीट कर उन्होंने लिखा- रांची में महाप्रभु की ऐतिहासिक रथ यात्रा में शामिल होने का परम सौभाग्य मिला। जय जय जगन्नाथ स्वामी! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथ यात्रा महोत्सव में शामिल हुआ।

पूजन-अनुष्ठान में शामिल होकर महाप्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की विधिवत पूजा-अर्चना कर राज्यवासियों की सुख-शांति, समृद्धि एवं उन्नति की कामना की। मुख्यमंत्री ने राज्य की समस्त जनता को रथ यात्रा की बधाई और शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 74,058