टीम एबीएन, रांची। रविवार को श्री सर्वेश्वरी समूह - शाखा राँची (औघड़ भगवान राम आश्रम, अघोर पथ, लेक रोड पश्चिम, राँची) के द्वारा श्री जगन्नाथपुर राँची में रथ यात्रा के पुनीत दिन में एक दिवसीय सेवा शिविर लगाया गया।
सेवा शिविर का शुभारम्भ परम पूज्य अघोरेश्वर महाप्रभु के विधिवत आरती पूजन के साथ की गई। सेवा शिविर में हर वर्ष की तरह निःशुल्क प्याऊ कि व्यवस्था की गई जिसमें दर्शनार्थियों को पीने के लिए शुद्ध पेय जल का वितरण किया गया।
सेवा शिविर में प्राथमिक उपचार एवं होमियोपैथ चिकित्सा की भी सुविधा की गई थी। होमियोपैथ चिकित्सक डॉ. उत्पल एवं श्री पवन कुमार ने चिकित्सा सेवा प्रदान किया जिसमे 75 जरूरतमंद लोगों को चिकित्सा लाभ मिला।
ज्ञात हो कि विगत 40 वर्षों से श्री सर्वेश्वरी समूह - शाखा राँची द्वारा जगन्नाथ रथ यात्रा के दिन यह सेवा शिविर लगाया जा रहा है एवं समस्त दर्शनार्थियों को सेवा प्रदान किया जा रहा है। जगन्नाथपुर राँची स्थित मौसी बाड़ी के बायीं ओर यह सेवा शिविर लगाया गया था जिसे संध्या 7.00 बजे सम्पन्न किया गया।
श्री सर्वेश्वरी समूह - शाखा राँची के ओर से हेमन्त नाथ शाहदेव, नवल किशोर सिंह, डॉ. उत्पल, पवन कुमार, संजीव कुमार सिंह, उमानाथ शाहदेव, राजेन्द्र कुमार, गुरुचरण नाथ शाहदेव, सुनील कुमार, बाबागुरु नाथ शाहदेव, सोमेश्वर नाथ शाहदेव, मानवेन्द्र नाथ शाहदेव, गंगाधर नाथ शाहदेव, गिरेन्द्र नाथ शाहदेव, प्रताप आदित्य नाथ शाहदेव, सुनील साहु, आलोक नाथ शाहदेव, नागदमनी नाथ शाहदेव, बद्रीनाथ शाहदेव, कीर्तिमान नाथ शाहदेव, यदुनाथ शाहदेव के साथ लगभग 30 श्रद्धालु-सदस्यगण शामिल हुए।