Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

गायत्री शक्तिपीठ युवा प्रकोष्ठ ने किया पौधरोपण कार्यक्रम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गायत्री शक्तिपीठ युवा प्रकोष्ठ ने किया पौधरोपण कार्यक्रम
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। रांची गायत्री युगतीर्थ शक्तिपीठ सेक्टर टू धूर्वा के सदस्यों,जिला समन्वय समिति तथा कांके प्रखंड समन्वय समिति व सप्त सूत्रीय अभियान युवा प्रकोष्ठ के सक्रिय श्रद्धावान निष्ठावान,  कार्यकर्त्ता गणों द्वारा शक्तिपीठ सेक्टर-2 धुर्वा के सानिध्य में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजन किया गया।

व्यवस्थापक ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वृक्ष गंगा अभियान के अंतर्गत  2500 से अधिक की संख्या में वृक्षों का आरोपण करने का लक्ष्य इस वर्षा ऋतु में निर्धारित किया गया है।

इस अभियान के अंतर्गत गायत्री शक्तिपीठ सेक्टर-2 धुर्वा ने रविवार को सुबह 11 बजे से 3 बजे तक फायरिंग रेंज बरियातू (रिम्स मेडिकल के रास्ते में) के पास वन विभाग के देख-रेख वाले पहाड़ पर आज सैकड़ों पौधों का आरोपण करने का कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। 

पौधरोपण कार्यक्रम स्थल पर जाने के लिए गायत्री शक्तिपीठ सेक्टर-2 धुर्वा द्वारा बस की व्यवस्था थी। कुछ परिजन अपनी निजी वाहन से पहुंच कर इस पावन-पुण्य कार्य में शानदार योगदान किये। रांची जिला समन्वय समिति सदस्यों के साथ कांके प्रखंड के नवगठित समन्वय के सक्रिय समर्पित श्रद्धावान साधक सदस्य भाई-बहन गण भी इसमें जोरदार व शानदार प्रदर्शन किये।  

कार्यक्रम गायत्री महामंत्र का सस्वर पाठ, स्वस्तिवाचन, गुरु-ईश नमन वंदन पाठ तथा सभी सदस्यगणों का चन्दन तिलक व अक्षत पुष्प से अभिनंदन कर किये गये। फिर पौधों को उपयुक्त वैदिक विधान से पवित्रीकरण अभिसिंचन सहित पूजन कर पौधरोपण किए गए। साथ ही पौधरोपण के कई शानदार जयघोष किये गये।

 जटाशंकर झा ने कहा कि वृक्षारोपण बहुत ही श्रेष्ठ व सत्परिणाम उत्पन्न करने वाला सराहनीय कार्य है। जेएनपी ने कहा कि पौधरोपण युग धर्म है। वृक्षारोपण अभियान चलाएं, अधिकाधिक वृक्ष लगाएं, वृक्ष वनस्पतियों के उगाने, पौध तैयार करने, बढ़ाने की अधिकाधिक विकसित करना आवश्यक है।  

युवा प्रकोष्ठ इकाई के सदस्यों ने संयुक्त रूप से कहा कि इन दिनों बढ़ते प्रदूषण से बचने के कारगर उपचार में वनस्पति संवर्धन सरंक्षण  रूप में श्रद्धा संवर्धन का निमित्त कारण बनना अपेक्षित है। उक्त जानकारी गायत्री शक्तिपीठ सेक्टर-2 धुर्वा रांची झारखंड के रांची जिला समन्वयक जय नारायण प्रसाद और जटाशंकर झा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 56,330