- देवघर में सुबह-सुबह बड़ा हादसा, 3 मंजिली इमारत गिरी, 10-12 लोग फंसे
एबीएन न्यूज नेटवर्क, देवघर। शहर में रविवार (7 जुलाई) को सुबह-सुबह बड़ा हादसा हो गया। एक 3 मंजिली इमारत गिर गई, जिसमें 10-12 लोग फंसे गये।
सीता होटल के पास गिरी इमारत के मलबे से अब तक 2 लोगों को निकाला गया है। इनमें से एक मनीष दत्त द्वारी की मृत्यु हो गयी। जेसीबी और मजदूरों को बुलाकर गिरी हुई इमारत का मालवा हटवाया जा रहा है। पहला रेस्क्यू सुबह 8:30 बजे हुआ। एनडीआरएफ टीम ने अनुपमा देवी को बाहर निकाला. दूसरा रेस्क्यू 9:35 बजे हुआ।
अनुपमा के पति मनीष दत्त द्वारी को निकालकर एनडीआरएफ टीम ने सदर अस्पताल भेजा, जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीता होटल के समीप बमबम बाबा पथ हंसकुप मुहल्ले में जिस वक्त हादसा हुआ, भवन में 3 परिवार की 3 महिला समेत 9 लोग अंदर थे।
मुहल्ले वालों ने 2 लड़कियों सुभानी कुमारी और पीहू कुमारी को निकाला, लेकिन 3 महिला सहित 7 लोग फंसे रह गये। दिनेश वर्णवाल, दिनेश की पत्नी अनुपमा देवी, सुनील कुमार यादव, सुनील की पत्नी सोनी देवी व सुनील का पुत्र सत्यम कुमार मलबे में फंसा है।
सभी को निकालने में एनडीआरएफ की टीम जुटी है।इस हादसे की सूचना मिलते ही गोड्डा के सांसद डॉ निशिकांत दुबे घटनास्थल पर पहुंच गये। उन्होंने कहा कि सुबह 6 बजे सूचना मिली कि एक इमारत गिर गई है। लोग परेशान हैं।
सभी लोग आ गये, लेकिन रेस्क्यू टीम 1 घंटे बाद पहुंची। प्रशासन के लोग देर से पहुंचे। डॉ दुबे ने कहा कि 10-12 साल पहले देवघर में एक बड़ी दुर्घटना हुई थी, तब केंद्र सरकार ने एनडीआरएफ की एक स्थायी टीम को देवघर में तैनात किया था। इस टीम ने ही रोप-वे हादसे के समय लोगों की जान बचाई थी।