Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सिल्ली-मुरी में जयराम महतो ने की बदलाव संकल्प महासभा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सिल्ली-मुरी में जयराम महतो ने की बदलाव संकल्प महासभा
विज्ञापन
  • देवेंद्रनाथ महतो ने बाइक रैली से किया सभा में प्रवेश

टीम एबीएन, रांची। झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति द्वारा आज रविवार को बांसारुली मैदान, मुरी, सिल्ली में बदलाव संकल्प महासभा का आयोजन किया गया। 

इसमें मुख्य रूप से संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष टाइगर जयराम कुमार महतो, वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष रिजवान अंसारी, संजय मेहता ने लोगों को संबोधन किया। टाइगर जयराम महतो ने घंटों तक लोगों में अभिभाषण प्रस्तुत किया और  राज्य क्षेत्रीय मुद्दों पर खूब गरजे। राज्य सरकार के गलत नीतियों पर बोले। 

तत्कालीन विधायक सुदेश महतो को राज्य में सबसे अधिक समय तक सत्ताधारी सरकार में रहने की बाद भी राज्य के नीति निर्माण पर कोई पहल नहीं करने का बात कहा। साथ ही जयराम ने कहा कि हमारा संगठन  पुरी मजबूती के साथ विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। 

वहीं वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो ने क्षेत्र में बाइक रैली के साथ सभा में प्रवेश किया। यह बदलाव बाइक रैली बंता मोड़ से प्रारंभ होकर टुटकी नवाडीह एवं झारखंड मोड होते हुए मूरी कार्यक्रम स्थल में प्रवेश किया।

साथ ही बताते चलें कि कार्यक्रम से पूर्व बंता मोड में वीर बिरसा मुंडा एवं झारखंड मोड में शहीद निर्मल महतो को माल्यार्पण प्रस्तुत किया गया। आज के इस जनसभा में रिजवान अंसारी, दिपक महतो, इंतेसाम अली, राजु महतो, गुलाम हुसैन, डॉ देवेंद्र, संजीव आदि केंद्रीय संगठन पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 51,747