Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

विश्वास मत से पहले कैबिनेट विस्तार का साहस हेमंत में नहीं : बाउरी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
विश्वास मत से पहले कैबिनेट विस्तार का साहस हेमंत में नहीं : बाउरी
विज्ञापन
  • हेमंत सोरेन में इतना साहस नहीं कि वो विश्वास मत से पहले किसी को बना सकें मंत्री : अमर बाउरी

टीम एबीएन, रांची। भाजपा के नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा कि जिस प्रकार चंपई सोरेन को बेइज्जत किया गया, उस पर सोरेन परिवार के प्रति पूरे राज्य भर से बेहद ही खराब प्रतिक्रिया आ रही है।

अमर बाउरी ने सवाल पूछते हुए कहा कि आखिर विश्वास मत हासिल करने से पहले वे अपने कैबिनेट का विस्तार क्यों नहीं कर रहे हैं। बाउरी ने कहा, जिस तरह से चंपई सोरेन को हटाकर वे राज्य का मुख्यमंत्री बने हैं। इस तरह का अनुचित कदम उठाने के बाद हेमंत सोरेन में इतना साहस नहीं रह गया है कि वो विश्वास मत से पहले किसी को मंत्री बना सकें।

अमर बाउरी ने कहा- हेमंत सोरेन तो बस मुखौटा हैं। उनके पीछे सत्ता चलाने वालों से कुछ दिन भी रुका नहीं गया और उन्होंने तख्ता पलट करवा दिया। अमर बाउरी ने कहा कि मैं चुनौती देता हूं कि चंपई के साथ किये गये दुर्व्यवहार के बाद ऐसा करने की हेमंत हिम्मत भी नहीं कर पायेंगे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 51,073