Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने पदाधिकारियों संग की बैठक नियमित जलापूर्ति सहित दिये कई निर्देश

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने पदाधिकारियों संग की बैठक  नियमित जलापूर्ति सहित दिये कई निर्देश
विज्ञापन
  • मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने पदाधिकारियों संग की बैठक
  • नियमित जलापूर्ति सहित दिये कई निर्देश

टीम एबीएन, कोडरमा। परिसदन सभागार में शनिवार को  केंद्रीय मंत्री महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार सह सांसद अन्नपूर्णा देवी ने जिले के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के प्रारंभ में उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने मंत्री अन्नपूर्णा देवी को अंगवस्त्र व पौधा देकर स्वागत किया। बैठक में मंत्री ने पेयजल आपूर्ति, बिजली आपूर्ति, केटीपीएस, समाज कल्याण विभाग से संबंधित कार्यों की जानकारी ली। 

उन्होंने पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता से हर घर नल जल योजना की जानकारी ली और जलापूर्ति योजना के निर्माण कार्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जिले में जितने भी जलापूर्ति योजना का निर्माण कार्य हो रहा है, कार्यपालक अभियंता नियमित रूप से निर्माण कार्य की जांच करेंगे और गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य कराना सुनिश्चित करेंगे। 

उन्होंने शहरी क्षेत्रों में पानी सप्लाई को लेकर जानकारी ली और कहा कि आमजनों को नियमित रूप से पानी कि सप्लाई करें। लोगों को पानी की समस्या का सामना करना न पड़े, इसका ख्याल रखेंगे। उन्होंने प्रशासक नगर परिषद झुमरी तिलैया/नगर पंचायत से शहर में पानी सप्लाई और साफ सफाई की जानकारी ली। 

उन्होंने प्रशासक नगर परिषद झुमरी तिलैया/नगर पंचायत को निर्देश दिया कि शहर की साफ सफाई बेहतर तरीके से करें। बारिश के मौसम को देख शहरों की नाली की बेहतर तरीके से साफ सफाई करें और फोगिंग नियमित रूप से करें। शहर में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कार्य करें। शहर को स्मार्ट बनाने के लिए कार्य करें। 

मंत्री ने जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति को लेकर जानकारी ली और कहा कि जिलेवासियों को निर्बाध एवं नियमित रूप से बिजली की आपूर्ति करें। आमजनों को बिजली और पानी की समस्या न हो, ख्याल रखेंगे। मंत्री ने केटीपीएस ने प्लांट में स्थानीय लोगों की नियुक्ति, फ्लाई ऐश, प्लांट के आसपास के गांवों के विकास समेत अन्य बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। 

उन्होंने केटीपीएस में नियुक्ति से संबंधित स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देने की बात कही। साथ ही प्लांट के आसपास के गांवों में सड़क निर्माण करने की भी बात कही। माननीय मंत्री ने समाज कल्याण विभाग में केंद्र सरकार की संचालित योजनाओं की जानकारी ली। प्रधानमंत्री मातृत्व योजना व आंगनबाड़ी केंद्र में बिजली, पानी और शौचालय की व्यवस्था की जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिये। 

बैठक में मुख्य रूप से उपायुक्त मेघा भारद्वाज, पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह, उप विकास आयुक्त ऋतुराज, अनुमंडल पदाधिकारी रिया सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी विजय कुमार सोनी, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता विद्युत विभाग, प्रशासक नगर पंचायत कोडरमा, नगर परिषद् झुमरी तिलैया, केटीपीएस के चीफ इंजीनियर व अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 81,825