Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कोडरमा : दो बाइकों की टक्कर में तीन घायल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोडरमा : दो बाइकों की टक्कर में तीन घायल
विज्ञापन

टीम एबीएन, कोडरमा। मरकच्चो बरियारडीह मुख्य मार्ग स्थित कारी पहाड़ी के समीप शुक्रवार की देर शाम दो मोटरसाइकिल के आमने सामने टक्कर में तीन लोग बुरी तरह हुए घायल हो गये। वही घायलों की पहचान मरकच्चो थाना क्षेत्र के केतरूंगिंघा निवासी शिवशंकर वर्मा (55), टुकलाल महतो (65) एवं बिरनी थाना क्षेत्र के गोदगो निवासी गुड्डू सिंह (22) के रूप में की गयी। 

वहीं दुर्घटना की सूचना मरकच्चो पुलिस को दी गयी। सूचना मिलने पर एएसआई बलिराम कुमार व पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर राहगीरों की मदद से घायल लोगो को थाना वाहन से मरकच्चो सामुदायिक स्वास्थ्य केद्र भेजवाये। जहां उपस्थित डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज हेतु तीनों घायलों को कोडरमा सदर रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने दोनों मोटर साइकिल को जब्त कर थाना ले आयी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,118