Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हाल ए झारखंड : 23 साल में बने 13 सीएम...

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हाल ए झारखंड : 23 साल में बने 13 सीएम...
विज्ञापन

झारखंड में राजनीतिक अस्थिरता: 23 साल में 13 सीएम बदले, 3 बार लागू हुआ राष्ट्रपति शासन

टीम एबीएन, रांची।  झारखंड में चंपई सोरेन द्वारा मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद, 4 जुलाई (गुरुवार) को हेमंत सोरेन ने राज्य के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। हेमंत के शपथ लेने के बाद जो सरकार बनी है उसका कार्यकाल केवल 6 महीने तक ही होगा। 

इस समय झारखंड में राजनीतिक अस्थिरता नजर आ रही है। बता दें कि यहां 23 साल  में अब तक 13 बार सीएम बन चुके है और 3 बार राष्ट्रपति शासन लागू हुआ है। हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री के रूप में तीसरी बार नियुक्त हुए हैं। उनका अब तक का कार्यकाल लगभग 5 साल 199 दिन का रहा है। 

झारखंड की मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को पूरा हो रहा है। यदि वह आगामी विधानसभा चुनाव तक इस पद पर बने रहे, तो उनके कार्यकाल में कुछ और दिनों का इजाफा हो सकता है। इसके पहले 2 फरवरी को चंपई सोरेन की अगुवाई में बनी सरकार का कार्यकाल 152 दिनों तक ही रहा। 

झारखंड में  2000 से 2014 के बीच झारखंड में 5 मुख्यमंत्रियों के नेतृत्व वाली 9 सरकारें बनीं, जिसमें मुख्यमंत्रियों का औसत कार्यकाल लगभग मात्र 1.5 साल का रहा। इस दौरान बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा, शिबू सोरेन, मधु कोड़ा और हेमंत सोरेन बारी-बारी से सीएम बने। झारखंड में कुल 645 दिनों के लिए 3 बार राष्ट्रपति शासन भी देखा गया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,983