Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 54
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

टाइगर सीएम बने रहते तो क्या होता... : सीता सोरेन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
टाइगर सीएम बने रहते तो क्या होता... : सीता सोरेन
विज्ञापन
  • अगर विधानसभा चुनाव तक चंपई सोरेन सीएम बने रहते तो हेमंत सोरेन को क्या दिक्कत थी, सीता सोरेन का सवाल 

टीम एबीएन, रांची। भाजपा नेत्री और हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन ने कहा कि चंपई सोरेन झामुमो के पुराने नेता हैं और कोल्हान में टाइगर के नाम से जाने जाते हैं। उन्होंने झामुमो पर हमला बोलते हुए कहा कि कोल्हान टाइगर चंपई को झामुमो ने चुप करा दिया है। 

सीता सोरेन ने आगे कहा कि जब 3-4 महीने बाद चुनाव होने हैं तो ऐसा क्या था कि हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री बनने के लिए कोल्हान टाइगर के नाम से जाने वाले चंपई सोरेन को पद से हटा दिया। सीता सोरेन ने कहा कि झामुमो सरकार के समय न तो लोगों को पानी मिल रहा है न कोई दूसरी सुविधा। झामुमो बस चेहरा बदलने और सरकार बदलने का खेल कर रही है। 

सीता सोरेन ने कहा कि ये लोग जिनको जब चाहें उन्हें मुख्यमंत्री की सीट पर बैठा सकते हैं और इस सीट से उतार भी सकते हैं। सीता सोरेन ने कहा कि अगर चंपई सोरेन 3-4 महीने और मुख्यमंत्री रहते तो इन लोगों को क्या दिक्कत थी।

विज्ञापन