टीम एबीएन, रांची। हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण के बाद प्रोजेक्ट भवन में योगदान के साथ ही सुनील श्रीवास्तव को बाह्य कोटे से वरीय आप्त सचिव नियुक्त किया है।
गुरुवार की देर शाम इससे संबंधित अधिसूचना मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने जारी कर दी है। इसमें कहा गया है कि यह नियुक्ति पूरी तरह से अस्थाई और को टर्मिनस है। किसी भी समय बिना किसी पूर्व सूचना के इसे समाप्त किया जा सकता है।