Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लायंस ग्लोबल ने किया जूट और कपड़े के थैले का वितरण

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लायंस ग्लोबल ने किया जूट और कपड़े के थैले का वितरण
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस के अवसर पर आज लायंस क्लब आफ रांची ग्लोबल ने शहरवासियों के बीच जूट के थैलों का वितरण किया। क्लब के प्रेसिडेंट अमित शर्मा ने लोगों से प्लास्टिक कैरी बैग का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की और कहा कि प्लास्टिक की थैलियां किराने की खरीदारी में सुविधा के तौर पर देखी जा सकती है, लेकिन ये पर्यावरण को नुकसान पहुंचाती हैं। 

क्लब के चार्टर प्रेसिडेंट शैलेष अग्रवाल ने कहा कि प्लास्टिक से तात्कालिक जीवन आसान होता है लेकिन दीर्घकालिक तौर पर यह धरती पर जीवों के अस्तित्व के लिए खतरा का कारण बन चुका है। प्लास्टिक हमारे और पर्यावरण के लिए हानिकारक है। उन्होंने शहरवासियों से प्लास्टिक की जगह जूट या पेपर बैग का उपयोग करने की अपील की। 

क्लब के इस कार्यक्रम में क्लब के सचिव मनोज मिश्रा, कोषाध्यक्ष संतोष अग्रवाल, अल्तस आलम समेत अन्य लोग शामिल थे। उक्त जानकारी लायंस क्लब आफ रांची ग्लोबल के प्रेसिडेंट लायन अमित शर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,732