झारखंड
मातृभूमि का जयकार करना अपराध है तो हम बार-बार करेंगे: अजय
ABN Bureau
•
20 Dec, 2021
•
5 मिनट में पढ़ें
2 Views
विज्ञापन
गुमला। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रशिक्षण विभाग के शिशु विद्या मंदिर भलमंडा रायडीह में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन सोमवार को हुआ। समापन सत्र में भारत वैश्विक प्रदेश, बदली हुई परिस्थिति में भाजपा का दायित्व, भाजपा के वैश्विक समझ विषय पर संघ के अजय कुमार, पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री आशा लकड़ा ने अपने विचार रखे। संघ के अजय ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता धैर्य, लक्ष्य, विवेक दक्षता को अपनाकर अपनी सहभागिता देश को परम वैभव के शिखर पर ले जाने के लिए दे सकते हैं। उन्होंने कहा मातृभूमि की जयकार करना अगर अपराध है तो यह अपराध हम बार-बार कर सकते हैं। उन्होंने भाजपा कार्यकतार्ओं को अपनी ताकत का एहसास कर हनुमान जी की भूमिका में आने के लिए प्रेरित किया। वही समापन समारोह के अंतिम सत्र में राष्ट्रीय मंत्री आशा लाकड़ा ने पार्टी के संघर्षमय इतिहास को विस्तार से बताया। उन्होंने पार्टी की सरंचना, कार्यपद्धती, परस्पर-संपर्क, समन्वय बनाकर मेरा बूथ सबसे मजबूत का नारा दिया। उन्होंने सामूहिकता से ही राष्ट्रवाद को मजबूती दी जा सकती है इस पर जोर दिया। प्रशिक्षण शिविर में जिले के सभी मंडलों के अध्यक्ष-महामंत्री, सभी सातों मोर्चा के अध्यक्ष-महामंत्री, जिला कार्यसमिति,जिला पदाधिकारी ने भाग लिया। प्रशिक्षण का संचालन जिला महामंत्री मिसिर कुजूर, अध्यक्षता व धन्यवाद ज्ञापन जिलाध्यक्ष अनूप चंद अधिकारी ने की। प्रशिक्षण शिविर में जिलाध्यक्ष अनूप चंद्र अधिकारी, प्रदेश मंत्री मुनेश्वर साहू, भूपन साहू, महामंत्री सत्यनारायण पटेल, मिसिर कुजूर, विनोद कुमार, जगनारायण सिंह, कौशलेंद्र जमुआर, रविन्द्र सिन्हा, गायत्री देवी, किरणमाला बाड़ा, प्रदीप प्रसाद, बहादुर सिंह, चितरंजन मिश्रा, सुजीत नंदा, दिनेश्वर प्रसाद, देवेंद्र लाल उरांव, रामअवतार भगत, लक्ष्मीकांत बड़ाईक, निर्मल कुमार, किशोर मिश्रा लखन प्रसाद सिंह, लक्ष्मी नारायण यादव, मनोज वर्मा, सुमित महली, मांगू उरांव, हरिनाथ सिंह, अमरमणि उरांव, गौरी किंडो, अरविंद मिश्रा, संतोष सिंह, वालकेश्वर सिंह, पायल तिवारी, गीता मिश्रा, सोनमणि उरांव, प्रतिमा देवी, गुड्डी नंदा, ममता दास, संदीप कुमार, नितेश गुप्ता, सुबा एल्बुम तिग्गा, सुरेश सिंह, गौतम सिंह, कामेश्वर साय, शंभू सिंह, संजीव कुमार, मंगल सिंह भोक्ता आदि प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन