Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हजारीबाग के थाने में जब्त हाइवा से चतरा में खुलेआम बालू तस्करी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हजारीबाग के थाने में जब्त हाइवा से चतरा में खुलेआम बालू तस्करी
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, चतरा। हजारीबाग के थाने में जब्त हाइवा से चतरा में खुलेआम बालू की तस्करी हो रही है। पुलिस ने एक ऐसे ही दस चक्का हाइवा को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में पता चला है कि इसी नंबर की हाइवा को हजारीबाग की कटकमदाग थाना पुलिस ने करीब एक साल पहले बालू तस्करी और राजस्व चोरी के आरोप में पकड़ा था और वह अभी भी थाने में ही खड़ा है। 

सूत्रों के अनुसार, बालू माफियाओं ने कटकमदाग थाने में जब्त हाइवा का नंबर प्लेट गैरकानूनी तरीके से दूसरी गाड़ी पर लगाकर सरकार को राजस्व का नुकसान पहुंचाया जा रहा है। पुलिस हाइवा चालक से पूछताछ कर रही है और कटकमदाग थाना समेत न्यायालय में भी पूर्व से जब्त हाइवा के दस्तावेजों और केस की जांच कर रही है। 

इस पूरे मामले में जब्त हाइवा को छुड़ाने के लिए बालू माफियाओं और तस्करों का एक गिरोह लगातार सदर थाना का चक्कर लगा रहा है और पुलिस को मोटी रकम का आफर भी दिया जा रहा है। हालांकि, सदर थाना प्रभारी ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद कार्रवाई की जायेगी। कटकमदाग थाने से जुड़े मामले की भी सूचना प्राप्त हुई है और उस मामले को भी खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 43,112