Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

तेजधार हथियार से मारकर लकड़ी कारोबारी की हत्या, गुमला-जशपुर रोड तीन घंटे जाम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
तेजधार हथियार से मारकर लकड़ी कारोबारी की हत्या, गुमला-जशपुर रोड तीन घंटे जाम
विज्ञापन
रायडीह। रायडीह थाना क्षेत्र के जरजट्टा गांव निवासी लकड़ी कारोबारी हिबजुल मंसूरी की अज्ञात अपराधियों ने मिलमिली नदी के पास तेजधार हथियार से मारकर हत्या कर दी। इधर हत्या के विरोध में व अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने लगभग तीन घंटे तक गुमला - जशपुर मार्ग को मांझाटोली के पास जाम कर दिया। बाद में एसपी ऐहतेशाम वकारीब के अश्वासन के बाद जाम कर्ताओं ने जाम हटा लिया। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक हिबजुल मंसूरी पिता शहदुल मंसूरी नवीन एक्का एवं लालो पांडा के साथ लकड़ी के कारोबार में उनका सहयोग किया करता था। मृतक रविवार की रात्रि लगभग 10 बजे घर पर फोन पर सूचना दी गई थी कि वह नवीन एक्का एवं लालो पांडा के साथ मांझाटोली में है एवं सुबह घर पहुं चने की बात कही।उसके कुछ देर बाद महुअ ाटोली गांव के ही एक व्यक्ति मृतक के मोटरसाइकिल उसका घर छोड़ गया। उसके बाद सोमवार की सुबह लगभग 7 बजे उसकी हत्या करने की बात सामने आयी। ग्रामीणों के द्वारा लगभग 6:30 बजे रायडीह पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा मृतक युवक की पहचान हिबजुल मंसूरी जरजट्टा महुआटोली निवासी के रूप में की तथा उसके परिजनों को सूचित किया गया। इधर रायडीह पुलिस के पहुंंचने से पहले परिजन घटना स्थल पर पहुचकर विलाप करने लगे। रायडीह पुलिस थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा दल बल के साथ 8 बजे घटना स्थल पहुंचे। लेकिन परिजनों ने मृतक का शव घटनास्थल से पुलिस को उठाने नहीं दिया। रविवार को उसके साथ रहे नवीन एक्का ग्राम पारा सीमा एवं लालो पांडा ग्राम सुरसांग को मृतक की हत्या करने की बात कह गिरफ्तार करने की मांग करने लगे और सड़क जाम कर दिया। घटना की सूचना पर चैनपुर एसडीपीओ सिरिल मरांडी घटनास्थल पहुंच और जामकर्ताओं को समझाने का प्रयास किये लेकिन लोग उनकी बात नहीं माने। गुमला एसडीओ रवि आनंद भी जाम की सूचना पर घटनास्थल पहुंचकर जामकर्ताओं को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन लोगों ने जाम नहीं हटाया। जाम की सूचना पर स्वयं एसपी ऐहतेशाम वकारीब रायडीह थाना पहुंचे और थाना बुलाकर जाम कर्ताओं से वार्ता की। एसपी के अश्वासन के बाद जाम हटा लिया गया। इधर, जाम के दौरान मिशन चौक से कुछ भीड़ शंख मोड़ मांझाटोली में बन रहे नवीन एक्का के घर पर हमले के उद्देश्य से जाने लगी। लेकिन पुलिस को भनक लगते ही भीड़ को तुरंत नियंत्रित किया और उनके मंसूबे को विफल कर दिया। पुलिस ने भीड़ को समझा बुझाकर वापस भेजा। सुबह 8 बजे से ही सड़क जाम होने के कारण सड़क के दोनों छोरों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सबसे अधिक परेशानी यात्री वाहन में सवार लोगों को हुई। आवश्यक काम से घरों से निकले लोग समय पर अपना कार्य नहीं कर पाये। जाम के कारण पैदल चलान भी मुश्किल हो गया था।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 85,479