धनबाद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक फ्लैट से छापेमारी कर 9 साइबर अपराधियों को दबोचा
एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। झारखंड के धनबाद जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 9 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार साइबर अपराधियों से पूछताछ जारी है। मामला जिले के सदर थाना क्षेत्र के नावाडीह स्थित एक फ्लैट का है।
बताया जा रहा है कि यहां पुलिस ने छापेमारी कर 9 साइबर अपराधियों को दबोचा है। पुलिस ने इनके पास से 9 पासबुक, लैपटॉप, 20 मोबाइल, 37 क्रेडिट और डेबिट कार्ड, कई लोगों के पैन कार्ड समेत कई समान बरामद किए हैं। वहीं, पुलिस गिरफ्तार साइबर अपराधियों से पूछताछ के लिए जुट गयी है।