Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

आरबी क्रिकेट अकादमी और कोडरमा स्पोर्टिंग ने अपने-अपने मैच जीते

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
आरबी क्रिकेट अकादमी और कोडरमा स्पोर्टिंग ने अपने-अपने मैच जीते
विज्ञापन
  • खेल के आयोजन से नशा मुक्ति अभियान को बल मिलता है : सुजीत कुमार

टीम एबीएन, कोडरमा। कोडरमा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे कोडरमा टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ कोडरमा स्थित बागीटांड़ स्टेडियम में किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य महेंद्र यादव, कोडरमा थाना प्रभारी और जिला वालीबॉल एसोसिएशन के सचिव राकेश पांडे ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। 

मौके पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए जिला परिषद सदस्य महेंद्र यादव और महेश भारती ने कहा कि आज खेल जीवन का अभिन्न अंग बन गया है। वर्तमान समय में युवाओं का खेल के प्रति रुझान बढ़ा है। कोडरमा में प्रतिभाओं की भरमार है। जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा प्रदान किये गये ऐसे मंच से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होता है। 

थाना प्रभारी सुजीत कुमार और कोडरमा जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के सचिव राकेश पांडेय ने  खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि सकारात्मक सोच के साथ खिलाड़ी खेल खेलें। वर्तमान समय में खेल के क्षेत्र में भी युवा अपना करियर बना रहे हैं। 

नशा मुक्ति अभियान का बहुत ही सार्थक पहल ऐसे खेल का आयोजन होना है। खेल के आयोजन से नशा मुक्ति अभियान को काफी बल मिलता है। मौके पर सचिव दिनेश सिंह, टूर्नामेंट चेयरमैन सोनू खान, वाइस चेयरमैन सुरेंद्र प्रसाद तहसीन हुसैन, अजय राणा, पंकज सिंह, दिवाकर सहित कोडरमा थाना से जटाशंकर प्रसाद, प्रदीप कुमार सहित अन्य उपस्थित थे। 

पहला मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए ट्रिपल एक्स क्लब की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 111 रन बनाये। जिसमें मनीष ने 52 रन और आशीष ने 10 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी करते हुए कोडरमा स्पोर्टिंग की ओर से आनंद ने चार विकेट और नवनीत ने तीन विकेट लिये।

बाद में बल्लेबाजी करने उतरी कोडरमा स्पोर्टिंग की टीम ने 14.2 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर जीत दर्ज कर ली। कोडरमा स्पोर्टिंग की ओर से सिकंदर कुमार ने 20 रन नवनीत में 18 रन और आनंद ने 17 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी करते हुए ट्रिपल एक्स की ओर से कुमार सानू पांडे ने दो विकेट और रंजीत यादव ने दो विकेट लिये। 

बेहतर खेल के लिए कोडरमा स्पोर्टिंग का आनंद कुमार मैन ऑफ द मैच बने। वहीं दूसरे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीमव यूनाइटेड की टीम ने 19.1 ओवर में 125 रन बनाये। जिसमें निलेश यादव ने 41 रन और सौरव कुमार ने 41 रन का योगदान दिया। 

गेंदबाजी करते हुए आरबीसीए की ओर से रोहित भारती ने दो विकेट और संदीप ने दो विकेट लिये। बाद में बल्लेबाजी करने उतरी आरबीसीए की टीम ने 11.1 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर विजय लक्ष्य को हासिल कर लिया। जिसमें रोहित भारती ने 48 रन और प्रियांशु ने 24 रन का योगदान दिया। 

गेंदबाजी करते हुए टीम यूनाइटेड की ओर से रोहित यादव ने दो विकेट और अक्षत अग्रवाल ने एक विकेट लिए। बेहतर खेल के लिए रोहित भारती को मैन ऑफ द मैच मिला। मैच में अंपायर धर्मेंद्र कौशिक और विशाल कुमार थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 43,499