Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

नि:शुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
नि:शुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। शैलबी डिवाइन सुपरस्पेस्लिटी हॉस्पिटल के सहयोग से लायंस क्लब आफ रांची ग्लोबल ने आज मोराबादी स्थित बापू वाटिका के समीप नि:शुल्क मेडिकल चेक-अप कैंप का आयोजन किया। कैंप में ब्लड प्रेशर, शुगर सहित अन्य की जांच की गयी। 

लायंस क्लब आफ रांची ग्लोबल के प्रेसिडेंट लायंस शैलेश अग्रवाल ने कहा कि शिविर लगाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। क्लब का मुख्य उद्देश्य मानवता की सेवा करना है, जिसे जरूरतमंद लोगों के बीच फ्री मेडिकल कैंप लगाकर सार्थक किया जा रहा है। आनेवाले दिनों में क्लब की गतिविधियों को रफ्तार दी जायेगी। मौके पर क्लब की तरफ से अस्पताल के डॉक्टरों की टीम तथा अतिथियों को सम्मानित किया गया।

क्लब के सचिव लायन अमित शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य जांच शिविर में 150 से ज्यादा लोगों की जांच की गयी। जांच के क्रम में बीमारी से पीड़ित लोगों को विशेषज्ञ डॉक्टर ने उचित सलाह और आवश्यक उपचार की जानकारी दी। कार्यक्रम के संयोजक पीयूष कुमार अर्थक प्रयास से सफलतापूर्ण संपन्न हुई। 

कैंप को सफल बनाने में क्लब के उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल, सोनल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनोज मिश्रा, लीडरशिप चेयरपर्सन मोनिका गोयनका और अल्तमश आलम व अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। उक्त जानकारी लायंस क्लब आॅफ रांची ग्लोबल के सचिव अमित शर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,700