Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कानून और व्यवस्था बनाये रखने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : चंपई सोरेन

कानून और व्यवस्था बनाये रखने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : चंपई सोरेन
विज्ञापन
  • मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने झारखंड चैंबर आफ कॉमर्स के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की, अपराध नियंत्रण के लिए कड़े कदम उठाने का किया आग्रह 
  • मुख्यमंत्री ने  कहा-  पुलिस महानिदेशक को अपराध नियंत्रण के लिए दे दिये गये हैं सख्त निर्देश
  • मुख्यमंत्री  ने  प्रतिनिधि मंडल से कहा- आपराधिक घटनाओं का खुलासा कर उसमें संलिप्त अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी
  • आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वालों को छोड़ा नहीं जायेगा : सीएम

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन से आज फेडरेशन आफ झारखंड चैंबर्स आफ कॉमर्स तथा सोना- चांदी व्यवसायी समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मुख्यमंत्री को राजधानी रांची में हो रही लूट, छिनतई एवं डकैती जैसी आपराधिक घटनाओं से अवगत  कराते हुए उसे नियंत्रित करने के लिए समुचित कदम उठाने का आग्रह किया। 

मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधि मंडल से कहा कि राज्य के पुलिस महानिदेशक को अपराध नियंत्रण के लिए कड़े निर्देश दे दिये गये हैं। उन्हें घटित आपराधिक घटनाओं का खुलासा कर उसमें संलिप्त अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार विधि -व्यवस्था को हर हाल में बनाये रखने के लिए प्रतिबद्ध है। 

आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वालों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जायेगा। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में झारखंड चैंबर्स आफ कॉमर्स के अध्यक्ष किशोर मंत्री, महासचिव परेश गट्टानी, कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण लोहिया और रोहित पोद्दार, पूर्व अध्यक्ष कुणाल आजमानी तथा सोना-चांदी व्यवसायी समिति के डॉ दिलीप सोनी, रवि कुमार पिंटू और जितेंद्र कुमार वर्मा शामिल थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 20,321