Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पलामू : अज्ञात वाहन ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर ही मौत

पलामू : अज्ञात वाहन ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर ही मौत
विज्ञापन

एबीएन न्यूज, नेटवर्क, पलामू। जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गयी है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया। पुलिस ने सड़क हादसे की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दिया है। मृतक दंपति गढ़वा के रमकंडा थाना क्षेत्र के रेहड़ा गांव का रहने वाला था।

दरअसल, रेहड़ा गांव के रहने वाले महाबीर प्रसाद और उनकी पत्नी कौशल्या देवी बाइक से डालटनगंज जा रहे थे। इसी दौरान रामगढ़ थाना क्षेत्र के तेलमरवा घाटी में अज्ञात वाहन ने दोनों को रौंद दिया। इस घटना में महावीर प्रसाद और कौशल्या देवी की मौके पर ही मौत हो गयी। मौके से गुजर रहे अन्य राहगीरों में पुलिस को दुर्घटना के बारे में जानकारी दी।

जानकारी मिलने के बाद रामगढ़ थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंची और दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी। जिसके बाद मृतक के परिजन पहुंचे, फिर उनकी मौजूदगी में दंपति के शव का पंचनामा किया गया।

रामगढ़ थाना प्रभारी राजेश रंजन ने बताया कि दुर्घटना में शामिल वाहन की तलाश की जा रही है। आशंका जतायी जा रही है कि किसी हाइवा ने दंपति को टक्कर मारी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में परिजन मौके पर पहुंच गये हैं और उनका रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 12,500