- सुखदेव भगत ने कहा कि हेमंत सोरेन को अन्याय तरीके से जो प्रताड़ित करने का काम किया गया उसका अंत विधानसभा चुनाव में भाजपा का सुपड़ा साफ कर होगा
टीम एबीएन, लोहरदगा/ रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आज हाईकोर्ट में जमानत दे दिया। इस विषय पर लोहरदगा लोकसभा के सांसद सुखदेव भगत संसद परिसर नई दिल्ली में पत्रकारों के द्वारा पूछे गये प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि यह झारखंड वासियों के लिए राहत भरी खबर है। न्यायालय पर पूरा भरोसा था और यह न्याय की जीत हुई तथा कथित लैंडस्केप के नाम पर हेमंत सोरेन को प्रताड़ित करने का काम किया गया है।
सीएनटी एक्ट में कहीं भी भूमिहर जमीन बेची नहीं जा सकती है जो जमीन बेची नहीं जा सकती ना खरीदी जा सकती है उसके आरोप में हेमंत सोरेन जमीन खरीदी है उनको जेल में डाला गया। न्यायालय ने उन चीजों को देखा। आगामी विधानसभा चुनाव होने वाला है जम्हूरियत में जनता ही सर्वोपरि होता है।
जनता के बीच हम लोग जाएंगे और मुझे पूरा विश्वास है कि आगामी होने वाले विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी का सुपड़ा साफ हो जायेगा। अन्याय का अंत होगा, अहंकार का अंत होगा। अन्याय के तरीके से जो प्रताड़ित करने का काम किया गया उसका अंत विधानसभा चुनाव में होगा।