Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

30 को होटल लैंडमार्क में सम्मानित होंगे सांसद संजय सेठ

30 को होटल लैंडमार्क में सम्मानित होंगे सांसद संजय सेठ
विज्ञापन
  • रांची के सांसद सह केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ का सम्मान समारोह 30 जून को होटल लैंडमार्क में

टीम एबीएन, रांची। नई दिशा के तत्वाधान मे 30 जून,  दिन रविवार को अपराह्न समय- 12:15 बजे से 1:15 तक लालपुर रांची स्थित होटल लैंडमार्क के सभागार में सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। नई दिशा के कार्यक्रम संयोजक मुकेश काबरा ने बताया कि रांची के लोकप्रिय सांसद संजय सेठ को भारत सरकार मे रक्षा मंत्रालय में रक्षा राज्य मंत्री का महत्वपूर्ण पद मिला है। 

जिनके सम्मान में नई दिशा की ओर से होटल लैंडमार्क में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। जिसमें रांची के व्यवसायिक संस्था, सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के अलावे शहर के प्रतिष्ठित गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया है। सभी केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ का अभिनंदन एवं स्वागत कर सम्मानित करेंगे। 

श्री काबरा ने कहा है कि रांची के सांसद को रक्षा राज्य मंत्री का विशिष्ट स्थान मिलना पूरे झारखंड के लिए गौरव की बात है। उन्होंने सर्व समाज के सभी प्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि सांसद के सम्मान समारोह कार्यक्रम मे समय पर अवश्य पधारे। कार्यक्रम के पश्चात भोजन का भी आनंद हम सभी मिलकर लेंगे। उक्त जानकारी नई दिशा के कार्यक्रम प्रवक्ता संजय सर्राफ और मुकेश काबरा ने दी है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 23,836