Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पूर्व सीएम हेमन्त को हाइकोर्ट से मिली बेल, देर शाम आ सकते हैं बाहर

पूर्व सीएम हेमन्त को हाइकोर्ट से मिली बेल, देर शाम आ सकते हैं बाहर
विज्ञापन
  • हेमंत को हाईकोर्ट से मिली बेल, देर शाम हो सकती है जेल से रिहाई
  • बेलदार बने छोटे भाई सह मंत्री बसन्त सोरेन, तैयारी में जुटे परिजन

टीम एबीएन, रांची। लैंड स्कैम केस के आरोपी झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। शुक्रवार को हाईकोर्ट ने हेमंत सोरेन को बेल दे दिया है। वेबसाइट पर ऑर्डर की कॉपी भी अपलोड कर दी गयी है। कोर्ट ने उन्हें 50,000 के दो दो निजी मुचलके पर बेल दी है।

हाईकोर्ट से जमानत मिलने पर हेमंत सोरेन को बड़ी राहत मिली है। हेमंत सोरेन के छोटे भाई और राज्य के पथ निर्माण मंत्री बसंत सोरेन बेलदार के साथ पीएमएलए कोर्ट पहुंच गये हैं। देर शाम तक हेमंत सोरेन की रिहाई संभव है।

उन्हें होटवार जेल से भव्य जुलूस के साथ कांके रोड स्थित आवास लाया जायेगा। इससे पहले गुरुवार (13) जून की सुनवाई के दौरान ईडी और बचाव पक्ष की ओर से बहस पूरी कर ली गई थी। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस रंगोन मुखोपाध्याय की कोर्ट में सुनवाई हुई। हेमंत सोरेन की ओर से देश के वरिष्ठ एडवोकेट कपिल सिब्बल और हाईकोर्ट के सीनीयर एडवोकेट पियूष चित्रेष ने बहस की थी।

यहां बता दें कि हेमंत को लैंड स्कैम के मामले में 31 जनवरी की रात को गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं इसी केस में अफसर अली, जेएमएम नेता अंतू तिर्की, प्रियरंजन सहाय, विपिन सिंह और इरशाद समेत अन्य 22 लोगों की भी गिरफ्तारी हो चुकी है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 26,799