बोकारो। दलित सेना की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष (महिला विंग) इंदिरा कुमारी ने बोकारो सेक्टर 12 के प्रांगण में दलित सेना ने तमाम दलित महिलाओं और दलित छात्रों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने उनके साथ उसके निराकरण पर भी चर्चा की। जहां सभी ने एक सुर में संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। मौके पर लखमणि देवी, अनिता कुमारी, पम्मी देवी, सीता देवी, उर्मिला देवी समेत कई अन्य महिलाएं मौजूद रहीं। संगठन की अनिता कुमारी ने माला पहनाकर महिला प्रदेश अध्यक्ष इंदिरा कुमारी का स्वागत किया।