Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 13
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

आजसू पार्टी के स्थापना दिवस पर सम्मानित किये गये अधिवक्ता

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
आजसू पार्टी के स्थापना दिवस पर सम्मानित किये गये अधिवक्ता
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। आजसू पार्टी की अनुषंगी इकाई अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ ने आज न्यू बार भवन में आजसू पार्टी का स्थापना दिवस बलिदान दिवस के रुप में मनाया। इस अवसर पर झारखंड राज्य के निर्माण में शहादत एवं बलिदान देने वाले महापुरुषों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। 

इस अवसर पर अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ के प्रधान महासचिव भरत चन्द्र महतो के द्वारा संघ के सदस्यों की अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संघ के प्रधान महासचिव भरत चन्द्र महतो, उपाध्यक्ष रेखा वर्मा, निरंजन राम, विजय कुमार गुप्ता, शिव कुमार यादव, आरती ललन गुप्ता, मेघा नैया, स्वीटी सिंह, वर्षा सिंह, अंजता कुमारी, सोनी लकड़ा,जीतेश्वरी, अनामिका शर्मा, अंजु बाला पाहन, अर्चना वर्मा समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित थे।

विज्ञापन