Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

आलीशान घर का मालिक है नीट प्रश्न पत्र लीक का मास्टरमाइंड

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
आलीशान घर का मालिक है नीट प्रश्न पत्र लीक का मास्टरमाइंड
विज्ञापन

नीट प्रश्न पत्र घोटाले का मास्टरमाइंड आरोपी सिकंदर का रांची में आलीशान घर, बेटे की है स्पोर्ट्स दुकान 

टीम एबीएन, रांची। नीट पेपर लीक मामले में ईओयू द्वारा बिहार से गिरफ्तार सिकंदर का रांची के बरियातू थाना क्षेत्र के बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में करोड़ों का आलीशान घर है। घर के बाहर स्थित गेट बंद है। घर को देखने से प्रतीत होता है कि घर का हर खिड़की दरवाजा बंद है जिसे देखने से ऐसा लगता है कि घर में कोई मौजूद नहीं है। 

आस पड़ोस के लोग भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। सिकंदर शुरूआती दिनों में पीएचईडी व भवन निर्माण विभाग के कुछ अधिकारियों की नजदीकी का लाभ उठाते हुए रिम्स अस्पताल में रिपेयरिंग का छोटे मोटे ठेकेदारी से अपने कैरियर की शुरुआत करने वाला था। सिकंदर के बारे में कहा जाता है कि ठेकेदारी करते हुए उसने बिहार में नौकरी कर ली, चूंकि वह डिप्लोमा कर चुका था। वहीं, बताया जा रहा है कि वर्तमान में सिकंदर के बेटे होमी आनंद का रांची में स्पोर्ट्स की दुकान है। 

बता दें कि 5 मई को नीट की परीक्षा थी और एक दिन पहले चार तारीख को अभ्यर्थियों को रामकृष्ण नगर इलाके में एक सेफ हाउस में इकट्ठा किया था। इसके बाद सभी उम्मीदवारों को जवाब याद कराए गए थे। इसके बाद उन्हें एग्जाम सेंटर में छोड़ा गया था।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,667