Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लातेहार : गंदा पानी पीकर 20 स्कूली विद्यार्थी बीमार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लातेहार : गंदा पानी पीकर 20 स्कूली विद्यार्थी बीमार
विज्ञापन

झारखंड : स्कूल की टंकी का पानी पीने से 20 छात्र पड़े बीमार, अस्पताल में भर्ती 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लातेहार। जिले में शनिवार को एक विद्यालय में टंकी का पानी पीने से कम से कम 20 छात्र बीमार पड़ गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। बच्चों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाने पर चिकित्सकों ने उनकी हालत स्थिर बताई। यह घटना राज्य की राजधानी रांची से लगभग 80 किलोमीटर दूर दुरू के एक प्राइमरी विद्यालय की है। 

स्कूल के एक शिक्षक ने बताया कि खाना खाने के बाद बच्चे विद्यालय में बनी टंकी का पानी पीने चले गये। कुछ देर बाद कई छात्रों को उल्टी होने लगी और उन्होंने बेचैनी की शिकायत की। कुछ छात्रों ने बताया कि पानी से काफी दुर्गंध आ रही थी। छात्रों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां उनकी जांच की गई। 

चिकित्सकों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है। चंदवा प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार ने बताया कि पानी का नमूना जांच के लिए लिया गया है। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दौरा भी किया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,404